भारत के चुनावों का इतिहास रहा है कि इस दौरान कुछ भी अप्रत्याशित घट सकता है। खबरों के अनुसार, अपने गुजरात दौरे में जिस ऑटो-चालक के घर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने नोश फरमाया था, वह भाजपा समर्थक है। यह ऑटो-चालक आज पीएम नरेंद्र मोदी की गुजरात रैली में भी गया। एक इंटरव्यू में यह ऑटो-चालक खुद को ‘मोदी फैन’ बता रहा है।
#BreakingNow: गुजरात में केजरीवाल के ड्रामे की खुली पोल…जिस ऑटो ड्राइवर के घर डिनर करने गए थे केजरीवाल, वो निकला बीजेपी समर्थक
— India TV (@indiatvnews) September 30, 2022
'अब कोई घर खाना खाने को बोलेगा, तो मना तो नहीं कर सकते..'
देखिए, ऑटो चालक विक्रम दत्तानी ने और क्या कहा ?#Gujarat #AAP #BJP @nirnaykapoor pic.twitter.com/Q4hqIRZ9gC
ऑटो-चालक के साथ डिनर
तक़रीबन एक महीने पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल गुजरात के चुनावी दौरे पर थे। एक सभा में विक्रमभाई दत्तानी नामक ऑटो-ड्राइवर ने उनसे अपने घर खाना खाने की मांग कर डाली।
Delhi CM @ArvindKejriwal accepts a Dinner Invitation from an Autorickshaw Driver of Gujarat ❤️#TownhallWithKejriwal pic.twitter.com/0lf5kS5rkn
— AAP (@AamAadmiParty) September 12, 2022
रात्रि-भोज के इस प्रेम भरे न्योते पर अरविन्द केजरीवाल फुले न समाए और उन्होंने ऑटो-ड्राइवर का अनुरोध स्वीकार किया। सादगी और समरसता की मिसाल पेश करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल गरीब ऑटो-ड्राइवर के घर अपने सहायकों सहित खाना खाने पहुंचे।
ऑटो-ड्राइवर निकला मोदी फैन
अरविन्द केजरीवाल के साथ खाना खाते दिखा विक्रमभाई दत्तानी आज गुजरात में पीएम मोदी की सभा में दिखा।
इंडिया टीवी के साथ बातचीत में उसने बताया कि वह तो पहले से ही पीएम मोदी का फैन है। आगे उसने कहा कि ऑटो यूनियन के कहने पर ही अरविन्द केजरीवाल को अपने घर खाने पर बुलाया। उसने खुद को भाजपा समर्थक बताया और यह भी जानकारी दी कि कई सालों से वह भाजपा का वोटर है।
सोशल मीडिया पर यह खबर फैलने के बाद अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की किरकिरी हो रही है। मालूम हो कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भी ऐसी ही घटना हुई थी। पंजाब में भी एक ऑटो-ड्राइवर ने अरविन्द केजरीवाल को अपने घर डिनर पर बुलाया था हालांकि बाद में पता चला कि वह AAP कार्यकर्ता है।
गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना पूरा जोर लगा रही है। जीतने की चाह में हर तरह की नीति का भी भरपूर प्रयोग कर रही है।