भारत में एक बार फिर वस्तु एवं सेवा कर (GST) से होने वाली कमाई ₹1.4 लाख करोड़ के पार रही है। सितम्बर माह में सरकार को GST से होने वाली आय ₹1,47,686 करोड़ हुई है। यह चालू वित्त वर्ष का लगातार सातवाँ महीना है जिसमें सरकार की GST से होने वाली आय ₹1.4 लाख करोड़ से ऊपर रही है।
👉 ₹1,47,686 crore gross GST revenue collected in September 2022
— Ministry of Finance (@FinMinIndia) October 1, 2022
👉 Monthly GST revenues more than ₹1.4 lakh crore for seven months in a row
👉 Revenues for the month of Sept. 2022 26% higher than the GST revenues in the same month in 2021
➡️ https://t.co/CVL2CCYJtI
(1/2) pic.twitter.com/xEitIasRmC
1 अक्टूबर को वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में इस के बारे में जानकारी दी गई है। लगातार GST संग्रहण में हो रही इस वृद्धि से भारत के अंदर व्यापार के अच्छी सेहत में होने के संकेत मिले हैं। लगातार 9 महीनों से चले आ रहे यूक्रेन-रूस संघर्ष के कारण हुई महंगाई से भी भारत में व्यापार पर खास फर्क नहीं पड़ा है।
आँकड़े जोरदार, इस साल ₹8.9 लाख करोड़ के पार संग्रहण
वित्त मंत्रालय के द्वारा जारी किये गए आंकड़ो के अनुसार सितम्बर माह में सरकार को GST संग्रहण से ₹1,47,686 करोड़ की आय हुई है। इससे पहले अगस्त माह में सरकार को ₹1,43,612 करोड़ की आय हुई थी। लगातार सात महीनों से सरकार को GST संग्रहण से खूब कमाई हो रही है।
वहीं अगर पिछले साल के सितम्बर माह से तुलना करें तो इस बार 26% ज्यादा संग्रहण हुआ है। पिछले साल सितम्बर माह में ₹1.17 लाख करोड़ का GST संग्रहण हुआ था। 2022 के सितम्बर माह में ₹1.47 लाख करोड़ में से CGST ₹25.2 हजार करोड़, SGST ₹31.8 हजार करोड़ है। वहीँ IGST ₹80.4 हजार करोड़ है। सेस से हुई कमाई भी ₹10 हजार करोड़ के पार है।
CGST केंद्र सरकार द्वारा लगाया जाने वाला कर, SGST राज्य सरकार द्वारा लगाया जाने वाला कर और IGST एक राज्य से दूसरे राज्य में माल की बिक्री पर लगने वाला कर होता है। सितम्बर माह में ही देश ने वित्तीय मामलों में डिजिटल इंडिया की तरफ एक और बड़ा कदम बढ़ाया है।

सितम्बर माह में देश के अंदर 1 करोड़ से ज्यादा ई-बिल जारी हुए हैं। यह सारे बिल सरकार के GST पोर्टल पर जारी किए गए हैं। इससे देश में व्यापारियों को कागजी माथापच्ची से निजात मिली है, साथ ही व्यापार की बिलिंग में भी पारदर्शिता आई है।
महाराष्ट्र ने अदा किया सबसे ज्यादा GST, बाकी राज्यों में भी बढ़ोत्तरी
रिपोर्ट के अनुसार, भारत के अंदर सितम्बर माह में सबसे ज्यादा GST महाराष्ट्र ने अदा किया, महाराष्ट्र ने ₹21,403 करोड़ GST में अदा किए हैं। दूसरे नम्बर पर कर्नाटक ने ₹9,760 करोड़ रुपए अदा किए हैं। गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने क्रमश: ₹9,020 और ₹8,637 करोड़ रुपए GST संग्रहण में अदा किए हैं।
Top 10 GST Revenue States in Sep, 2022.
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) October 1, 2022
Maharashtra – 21,403 crore
Karnataka – 9,760 crore
Gujarat – 9,020 crore
Tamil Nadu – 8,637 crore
Haryana – 7,403 crore
Uttar Pradesh – 7,004 crore
West Bengal – 4,804 crore
Delhi – 4,741 crore
Telangana – 3,915 crore
Odhisa – 3,765 crore
वहीं हरियाणा और उत्तर प्रदेश ने इस साल के सितम्बर में सितम्बर 2021 के मुकाबले में GST संग्रहण में वृद्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश ने सितम्बर 2022 में ₹7,004 करोड़ रुपए GST अदा किए हैं, पिछले साल आँकड़ा ₹5,692 करोड़ था।
वहीं अगर हरियाणा को देखें तो यह आंकडा इस साल सितम्बर माह में ₹7,403 करोड़ रहा है। सितम्बर 2021 में यह आंकडा ₹5,500 करोड़ के आसपास था। दिल्ली, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों में GST के संग्रहण में अच्छी वृद्धि हुई है।