ईरान की राजधानी तेहरान में एक युवती की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। बीते मंगलवार (13 सितम्बर, 2022) को तेहरान पुलिस ने 22 वर्षीय महसा अमिनी को गिरफ्तार किया, क्योंकि महसा अमिनी ने ठीक से हिजाब नहीं पहना था। पुलिस ने अमिनी से मार-पीट की जिससे अमीनी को गम्भीर चोटें आई और अब उनकी मौत हो गई है।
इस घटना पर मिल रही नई अपडेट के अनुसार, एक सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि पीड़िता अमिनी पुलिस स्टेशन में जमीन पर गिर गई थी। पर पुलिस ने पीड़िता लड़की के 22 वर्षीय लडके के साथ किसी भी प्रकार के शारीरिक संपर्क के आरोपों को खारिज करते हुए, कहा कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ उसने हार्ट अटैक के कारण अपनी जान गंवा दी।
CCTV footage shows the moment Amini falling to the ground at a police station. The police said she was immediately taken to the hospital, rejecting allegations of any physical contact with the 22-year-old, adding that she lost her life due to heart failure. pic.twitter.com/v92ev1uvn5
— Press TV (@PressTV) September 18, 2022
سقزیها در اعتراض به قتل #مهسا_امینی فریاد زدند:
— Masih Alinejad 🏳️ (@AlinejadMasih) September 17, 2022
کشتن بهخاطر روسری
تا کی خاک بر سری
به زودی تمام ایران به کردستان میپیوندد و علیه #داعش_مستقر مستقر فریاد خواهد زد:
نه توسری نه روسری
فریاد کن آزادی pic.twitter.com/tOnTkmaEF5
महसा अमिनी अपने परिवार के साथ तेहरान की यात्रा पर थी। पुलिस ने अमिनी को हक्कानी मेट्रो स्टेशन से हिरासत में लिया। उसने हिजाब ठीक से नहीं पहना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस हिरासत में अमिनी से मार-पीट की गई। मार-पीट के दौरान अमिनी को गम्भीर चोट आई जिसके उन्हें दिल का दौरा पड़ा और फिर कोमा में चली गई थीं। बीते शुक्रवार यानी 16 सितम्बर, 2022 को अमिनी की अस्पताल में मौत हो गई।
ईरान में जबरन हिजाब पहनाने की कई घटनाएं सामने आती रही हैं। ईरान का एक वीडियो साल 2020 में काफी चर्चा में रहा था। इस वीडियो में एक व्यक्ति, एक महिला को ठीक से हिजाब न पहनने पर राह चलते रोकने लगता है। महिला जब उस व्यक्ति को अनदेखा कर आगे बढ़ती है तो व्यक्ति महिला पर हमलावर हो जाता है और सरेआम महिला पर लात-घूंसें मारना शुरु करता है।
Watching this video makes one very angry.
— Masih Alinejad 🏳️ (@AlinejadMasih) March 11, 2020
In broad daylight in Iran, a woman walking in the street is physically harassed by a pro-regime vigilante due to her hijab.
Next time they tell you compulsory hijab is a small issue, show them this video.
Many Iranian women face this pic.twitter.com/gC8dG4xSbs
ईरान में महिलाओं की सुरक्षा और स्वतंत्रता की स्थिति काफी चिन्ताजनक हो गई है। ईरान में हिजाब न पहनने पर महिलाओं के साथ मार-पीट के गम्भीर मामले आए दिन होते रहते हैं।
⚠️ Disturbing Scenes from #Iran 🇮🇷: While the Iranian President attends international summits, thousands of Persian women are dragged, beaten, insulted, and brutally killed by the morality police, for not wearing #Hijab. pic.twitter.com/NAhBb0dDLE
— Zahack Tanvir – محمد تانفير (@zahacktanvir) September 16, 2022
ईरान में हिजाब का विरोध
ईरान में बीते कुछ महीनों से हिजाब के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन चल रहे हैं। बीते जुलाई महीने में ईरानी महिलाएं हिजाब के खिलाफ सड़कों पर उतर आई थी। प्रदर्शन कर रही महिलाएं सड़कों पर आकर हिजाब उतारकर सरकार के हिजाब के कड़े नियमों का विरोध कर रही थी।